सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान : Sunderban National Park

राष्ट्रीय उद्यान

यह राष्ट्रीय पार्क अद्वितीय है, क्योंकि यह दो देशों, बांग्लादेश और भारत में फैला हुआ है। घने मैन्ग्रोव जंगलों के संग्रह के कारण सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। जीवंत वन आपको जंगली बिल्लियों, मगरमच्छ, सांप, उड़ने वाली लोमड़ियों, जंगली सूअरों, और पैंगोलिन जैसी प्रजातियों को देख पाने का अवसर देते हैं। रॉयल बंगाल टाइगर के लिए सबसे बड़े निवास स्थलों में से एक है।

सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान के तथ्य :

  • सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व और बायोस्फीयर रिजर्व है।
  • आज का सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान को 1973 में सुंदरबन टाइगर रिजर्व का प्रमुख क्षेत्र और 1977 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया था। 4 मई 1984 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • वर्ष 1987 में इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया और 1989 में सुंदरबन इलाके को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया था।
  • सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है। इसमें 10,200 वर्ग किमी इलाके में सदाबहार वन है जो भारत और बांग्लादेश में फैला है।
  • भारत की सीमा में पड़ने वाला वन क्षेत्र सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान कहलाता है। यह पश्चिम बंगाल के दक्षिण हिस्से में स्थित है।
  • सुंदरबन 38,500 वर्ग किमी इलाके में फैला है जिसका करीब एक– तिहाई हिस्सा पानी/ दलदल से भरा है।
  • वन में सुंदरी पेड़ों की संख्या बहुत अधिक है और कहा जाता है कि इस वन का नाम इन्हीं पेड़ों के नाम पर रखा गया है।
  • यह डेल्टा बंगाल टाइगर के लिए सबसे बड़े रिजर्व में से एक है।
  • साथ ही यह पक्षियों, सरीसृप और अकशेरुकी प्रजातियों के जीव– जंतुओं का भी निवास स्थान है। इसमें खारे पानी का घड़ियाल भी शामिल है।
  • यह जंगली मुर्गी, विशाल छिपकली, चित्तीदार हिरण, जंगली सूअर, मगरमच्छ आदि जैसे कई अन्य वन्य पशुओं का भी प्राकृतिक निवास स्थान है। साइबेरियाई बतख खानाबदोश मौसम के दौरान यहां आते हैं। सुंदरबन विलुप्तप्राय प्रजातियों जैसे बटागुर बसका, किंग क्रैब और ऑलिव रिडल कछुए का भी निवास स्थान है।
  • अनुमान के अनुसार 2015 में बंगाल में करीब 74 रॉयल टाइगर थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *