वन विहार राष्ट्रीय उद्यान : Van Vihar National Parks

प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान / अभ्यारण

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में एक राष्ट्रीय उद्यान है। राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क) का नाम सुनते ही आँखों के सामने दूर तक फैला घना जंगल और खुले घूमते जंगली जानवरों का दृश्य उभर आता है। लेकिन अगर आप कभी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जाएँ तो वहाँ शहर के बीचोंबीच बना ‘वन विहार’ राष्ट्रीय उद्यान इन सब बातों को गलत साबित करता प्रतीत होगा। यह ‘थ्री इन वन’ राष्ट्रीय उद्यान है।

यह अनोखा उद्यान नेशनल पार्क होने के साथ-साथ एक चिड़ियाघर (जू) तथा जंगली जानवरों का रेस्क्यू सेंटर (बचाव केन्द्र) भी है। 445 हैक्टेयर क्षेत्र में फैले इस राष्ट्रीय उद्यान में मिलने वाले जानवरों को जंगल से पकड़कर नहीं लाया गया है। यहाँ ज्यादातर वो जानवर हैं जो लावारिस, कमजोर, रोगी, घायल अथवा बूढ़े थे या फिर जंगलों से भटक-कर ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में आ गए थे तथा बाद में उन्हें पकड़कर यहाँ लाया गया। कुछ जानवर दूसरे प्राणी संग्रहालयों से भी यहाँ लाए गए हैं जबकि कुछ सर्कसों से छुड़ाकर यहाँ रखे गए हैं।

वन विहार अद्भुत है। पाँच किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय उद्यान के एक तरफ पूरा पहाड़ और हराभरा मैदानी क्षेत्र है जो जंगलों तथा हरियाली से आच्छादित है। दूसरी ओर भोपाल का मशहूर तथा खूबसूरत बड़ा तालाब (ताल) है। ये संगम अपने आप में बहुत सुंदर लगता है। वन विहार विस्तृत फैला हुआ चिड़ियाघर है। यह प्रदेश का एकमात्र ‘लार्ज जू’ यानी विशाल चिड़ियाघर है। इससे पहले यह मध्यम श्रेणी के चिड़ियाघर में आता था। यह प्रदेश का एकमात्र ऐसा चिड़ियाघर भी है जिसकी देखरेख वन विभाग करता है।

प्रदेश में दो अन्य चिड़ियाघर भी हैं। ये इंदौर और ग्वालियर में स्थित हैं। लेकिन ये दोनों ही चिड़ियाघर ‘स्मॉल जू’ यानी छोटे चिड़ियाघरों की श्रेणी में आते हैं और इनकी देखरेख स्थानीय नगर-निगम करता है। ये दोनों ही चिड़ियाघर किसी भी मामले में वन विहार के आस-पास नहीं ठहरते। वन विहार की शानदार खासियतों की वजह से ही इसे 18 जनवरी 1983 को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

वन विहार के अंदर घुसने से पहले लगता ही नहीं है कि आप एक खूबसूरत जंगल में प्रवेश करने वाले हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य द्वार बोट क्लब के पास से है। इसका नाम रामू गेट है। इस गेट से दूसरी ओर भदभदा क्षेत्र स्थित चीकू गेट तक की कुल दूरी 5 किलोमीटर है। इस रास्ते को पार करते हुए आपको कई खूबसूरत तथा कभी ना भूलने वाले दृश्य दिखाई देंगे। आप इस विहार में इच्छानुसार पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल, कार या फिर बस से भी घूम सकते हैं। आपको इसके लिए वन विभाग द्वारा निर्धारित किया गया शुल्क चुकाना होगा।

इसके बाद आपकी बाँई ओर जानवरों के खुले तथा विशाल बाड़े मिलते जाएँगे जहाँ उनको उनके प्राकृतिक आवास में देखा जा सकता है। शुरुआत सियार तथा हाइना (लगड़बग्घे) के बाड़ों से होती है। इसके बाद भालू, शेर, हिमालयी भालू, तेंदुए और बाघ के बाड़े आते हैं। इन सब बड़े जानवरों को देखने के लिए पार्क में सुबह या शाम का समय सबसे अधिक मुफीद रहता है। दोपहर के समय ये सब जानवर धूप से बचने के लिए कहीं छाँव तलाशकर आराम करते रहते हैं। पानी वाले क्षेत्र में आपको पहाड़ी कछुए, मगरमच्छ और घड़ियाल देखने को मिलेंगे। पार्क के बीचोंबीच स्नेक पार्क भी मिलेगा वहाँ विभिन्न प्रकार के साँप देखने को मिलते हैं।

हिरण के बाड़े बच्चों को बहुत आकर्षित करते हैं और मुझे तो वहाँ हिरण सड़क पर हमारे साथ-साथ चलते-घूमते दिखे। इतना ही नहीं वन विहार में बहुतायत में सांभर, चीतल, नीलगाय, कृष्णमृग, लंगूर, लाल मुंह वाले बंदर, जंगली सुअर, सेही और खरगोश हैं। विहार में पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियों को चिन्हित किया गया है। यहाँ कई प्रकार की वनस्पति है जो यहाँ के जंगल को समृद्ध बनाती है। भोपाल के बड़े तालाब का 50 हेक्टेयर हिस्सा वन विहार के साथ-साथ चलता है। यह पूरे भूदृश्य को बहुत मनोरम बना देता है। शाम को यहाँ पक्षियों की चहचहाहट देखने लायक होती है। पर्यटकों के लिए यहाँ ट्रेकिंग का भी इंतजाम है जिसे करके पूरे उद्यान की भौगोलिक स्थिति को पास से देखा तथा महसूस किया जा सकता है।

रुकिए, अगर इतना सब घूमकर आप थक गए हैं, थोड़ा विश्राम करना चाहते हैं और आपको भूख भी लगी है तो यहाँ आपके लिए शानदार ‘वाइल्ड कैफे’ मौजूद है। इस खूबसूरत कैफे में बैठकर आप प्रकृति के साथ लजीज भोजन या नाश्ते का लुत्फ ले सकते हैं। बारिश के समय तो लकड़ियों की ऊँची बल्लियों पर बने इस कैफे के नीचे से पानी भी बहता है जो एक मनोरम वातावरण पैदा कर देता है। नाश्ता कर चुकने के बाद आप कैफे के साथ ही बने ‘विहार वीथिका’ में जा सकते हैं।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की स्थिति :

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बडे तालाब के पास की जिस पहाडी पर वन विहार स्थित है वह लगभग तीन दशक पूर्व वीरान थी और आबादी की मार से यहॉं का जंगल बरबाद हो चुका था।
  • वर्ष 1981 में इस पहाडी के वनक्षेत्र का संरक्षण सघन रूप से शुरू हुआ और जल्दी ही यह पहाडी हरी भरी होने लगी।
  • 26 जनवरी 1983 को पहाडी एवं उसके आस-पास के 445.21 हे. क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा देकर वन विहार का नाम दिया गया।
  • वन विहार में प्रकृति अपने सहज रूप में दिखती है और वन विहार से लगा हुआ भोपाल के बडे तालाब का कुछ भाग (लगभग 50 हे.) भी वन विहार का हिस्सा है।
  • जो कि सारे परिदृश्य को बहुत मनोरम बना देता है। तालाब के जल विस्तार में अठखेलियॉं करती लहरें, यहां-वहां उडते जल पक्षी और तालाब में पर्यटकों को विहार कराती नौकायें एव अद्भुत सौंदर्य की रचना करती हैं।
  • शाम के समय बडे तालाब के पार अस्त होते हुये सूर्य को देख्ना अपने आप में एक रोमांचकारी अनुभव है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान :

विवरण ‘वन विहार राष्ट्रीय उद्यान’ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़े तालाब के निकट पहाड़ी पर स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान 445.21 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत है।
स्थापित 1983
निकटतम शहर भोपाल, मध्य प्रदेश
क्षेत्रफल 4.45 वर्ग कि॰मी॰
शासी निकाय मध्य प्रदेश वन विभाग
कब जाएँ यह राष्ट्रीय उद्यान वर्ष भर पर्यटकों के लिए खुला रहता है।
अन्य जानकारी उद्यान के जंगली जानवरों को बड़े बाड़ों में कैद कर पूरी तरह सुरक्षित रखा जाता है। पक्षियों की लगभग दो सौ प्रजातियों को यहाँ उद्यान में देखा गया है।
पता वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भदभदा रोड सैर सपाटा के पास भोपाल – 462003
फोन 0755-2674278, फैक्स – 0755-2674278

जैव विविधता संरक्षण का इतिहास :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बडे तालाब के पास की जिस पहाडी पर वन विहार स्थित है वह लगभग तीन दशक पूर्व वीरान थी और आबादी की मार से यहॉं का जंगल बरबाद हो चुका था । वर्ष 1981 में इस पहाडी के वनक्षेत्र का संरक्षण सघन रूप से शुरू हुआ और जल्दी ही यह पहाडी हरी भरी होने लगी। 26 जनवरी 1983 को पहाडी एवं उसके आस-पास के 445.21 हे. क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा देकर वन विहार का नाम दिया गया।

लेंडस्केप का विवरण :

वन विहार में प्रकृति अपने सहज रूप में दिखती है और वन विहार से लगा हुआ भोपाल के बडे तालाब का कुछ भाग (लगभग 50 हे.) भी वन विहार का हिस्सा है, जो कि सारे परिदृश्य को बहुत मनोरम बना देता है। तालाब के जल विस्तार में अठखेलियॉं करती लहरें, यहां-वहां उडते जल पक्षी और तालाब में पर्यटकों को विहार कराती नौकायें एव अद्भुत सौंदर्य की रचना करती हैं। शाम के समय बडे तालाब के पार अस्त होते हुये सूर्य को देख्ना अपने आप में एक रोमांचकारी अनुभव है।

वनस्पति एवं वन्यप्राणी :

वन विहार का वनक्षेत्र शुष्क पर्णपाती विरले जंगल के वर्ग में आता है। यहां पेडों की जो खास प्रजातियॉंं पाई जाती हैं वे हैं – बेल, इमली, बबूल, अमलतास, रेओझा, दूधी, लेंडिया, साजा, आंवला, तेंदू एवं सीताफल। यहॉं कई किस्म की घास भी पाई जाती है। बाघ,सिंह, तेंदुआ, भालू, हायना, सियार, गौर, बारासिंगा, सांभर, चीतल, नीलगाय, कृष्णमृग, लंगूर, जंगली सुअर, सेही, खरगोश, मगर, घडियाल, कछुआ एवं विभिन्न प्रकार के सर्प आदि हैं।

रहवास का विवरण :

वन विहार में काफी संख्या में वन्यप्राणी हैं। शाकाहारी वन्यप्राणी पूरे वन विहार में खुले रूप में विचरण करते हैं। इनमेंं सांभर, चीतल, नीलगाय, कृष्णमृग, लंगूर, जंगली सुअर, सेही, खरगोश आदि हैं। मांसाहारी वन्यप्राणियों को बडे-बडे बाडों में रखा गया है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान इस तरह से पहुंचे :

  • रेल मार्ग : भोपाल रेलवे स्टेशन से लगभग लगभग 08 कि.मी. तथा हबीबगंज रेलवे स्टेशन से लगभग 6.5 कि.मी. ऑटो एवं टेक्सी के द्वारा पहुंचा जा सकता है।
  • सड़क मार्ग : स्वयं के वाहन से अथवा ऑटो एवं टेक्सी के द्वारा पहुंचा जा सकता है।
  • वायु मार्ग : राजाभोज विमान तल से लगभग 17 कि.मी. टेक्सी आदि से पंहुचा जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *